Posts

Showing posts from August, 2020

Kadhai Paneer Recipe | Easy Recipe | Restaurant style Kadhai Paneer Recipe |कड़ाही पनीर सामग्री

Image
  सामग्री :- पनीर     100 ग्राम क्यूब में काट कर फ्राई की हुई। प्याज़         एक कटोरी अदरक       1 चम्मच लहसून       1 चम्मच टमाटर        1 मीडियम साइज़ ग्रेवी पेस्ट के लिए रिफाइंड तेल      3 बड़े चम्मच मीडियम       प्याज़, टमाटर, शिमला मिर्च, क्यूब में कटी हुई लाल मिर्च    1 चम्मच हल्दी         1/4 चम्मच खड़ा धनिया       1 चम्मच साबुत लाल मिर्च     1 पीस नमक स्वादानुसार विधि :- एक कटोरी प्याज़ बारीक काट लें।  पैन में तेल गर्म करें।  फिर उसमें बारीक कटी हुई प्याज़ का तीन हिस्सा डाल दें। और एक हिस्सा प्याज़ अलग रख दें। जब प्याज़ हल्की गोल्डन हो जाये, तो उसमें एक चम्मच अदरक पेस्ट डाल दें।  और एक चम्मच लहसुन पेस्ट भी डाल दें। अदरक लहसुन पेस्ट दो तीन मिनट तक चला कर उसमें एक मीडियम टमाटर काट कर डाल दें। चार मिनट बाद उसमें एक सूखी लाल मिर्च डालें। उसमें एक चम्मच खड़ा धनिया डालें। और फिर तीन -चार मिनट तक चला कर उसमें 1/4 चम्मच नमक डाल कर उसको अच्छे से चला कर आंच से उतार लें। थोड़ा ठंडा कर के उसका पेस्ट बना लें। ग्रेवी के लिए पेस्ट तैयार है। अब एक मीडियम प्याज़, टमाटर, शिमला मिर्च क्यूब में क

Kadhai Chicken Masala | Kadhai Paneer Masala | Homemade Masala | Kadhai Chicken Masala ghar ka

Image
  कढ़ाई पनीर मसाला..... सामग्री:- 🔸खड़ा  धनिया         2 टेबल स्पून 🔸सूखी लाल मिर्ची     5 पीस 🔸ज़ीरा        1 चम्मच 🔸 सौंफ      आधा चम्मच 🔸बड़ी इलायची     2 पीस 🔸काली मिर्च        6-7 पीस 🔸लौंग           5-6 पीस 🔸 दालचीनी      एक छोटा तुकड़ा विधि:- सभी मसालों को पैन में रख कर मीडियम आंच पर भूनें। मसालों को भूनते वक्त आपको मसालों में जब महक आने लगे तो समझ लीजिए कि मसाले भुन चुके हैं। मसालों को भूनने का एक तरीका यह भी है कि एक-एक मसालों को अलग-अलग भूनें। जैसे सबसे पहले ज़ीरा को भूने फिर धनिया और फिर सूखी मिर्च और बाकी मसालों को साथ में भून लें। भूनते वक्त यह ध्यान रखें कि मसाले ज़्यादा ना भुन जाएं। क्योंकि अगर मसाला ज़्यादा भुन जाएगा तो मसाला पाउडर काला हो जायेगा जिससे आप की सब्ज़ी का कलर अच्छा नहीं आयेगा। और फिर हल्के गर्म में ही मसालों का पाउडर कर लें। ध्यान रहे मसाला को बहुत बारीक नहीं करना है। हल्का दरदरा ही रहेगा।  नोट:- ♦️ कड़ाही पनीर एक तीखी और मसालेदार डिश है। आप कड़ाही पनीर जब भी बना रहे हों तो यह ध्यान रखें कि जिसको इसे खाना है वह स्पाइसी और मसालेदार खाना पसंद करता है

Sweet Tranga Tadka | sweet Tranga

Image
   तिरंगा तड़का...... सामग्री:- 🔸 दूध         1लीटर 🔸 चीनी       200 ग्राम 🔸केसर       दो-तीन धागे 🔸 केवड़ा     1/4 चम्मच 🔸औरेंज कलर  🔸 ग्रीन कलर 🔸चायना ग्रास  (agar agar) 🔸पानी         1कप नोट:- ♦️चाइना ग्रास का पैकेट बाज़ार में मिलता है। लेकिन हर जगह अलग-अलग वज़न का मिलता है। लेकिन हर पैकेट पर लिखा होता है कि कितने दूध में कितना डालना है।  ♦️आपको जितनी कटोरी बनाना हो उसी हिसाब से चाइना ग्रास और दूध लें। ♦️ जैसे की आप को छोटी कप में जमाना है तो आप उस कप में पानी रख कर नाप लें। जिससे आप को अंदाज़ा हो जायेगा कि आप को कितने दूध का बनाना है। आप को कितने लोगों के लिए बनाना है यह आप फाइनल कर लें। और फिर उसी हिसाब से दूध और चाइना ग्रास लें। ♦️ अगर आप अपने खाने के लिए बना रहे हैं तो फिर थोड़ा कम या ज़्यादा हो जाए तो कोई दिक्कत नहीं है। विधि:- 🔸जब चाइना ग्रास बनाना हो उससे आधा घंटा पहले चाइना ग्रास को एक कप पानी में भिगो दें। 🔸 दूध को उबाल लें। 🔸चाइना ग्रास को जिस पानी में भिगोया है उसी पानी में चाइना ग्रास को पका लें। जब तक कि चाइना ग्रास अच्छे से घुल ना जाए। 🔸 उबले हुए दूध में पा